ख़बर शेयर करें –
Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां मसूरी- देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
महिलाओं की मौत हुई है इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। कुछ को देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि देहरादून-मसूरी हाईवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन ने त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया है और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ओम शान्ति।
- जनपद देहरादून- मसूरी रोड, आइटीबीपी गेट के पास एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू
घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनाँक 02 अप्रैल को आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि मसूरी मार्ग पर आइटीबीपी गेट के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 70 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा व वाहिनी मुख्यालय से SDRF रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SHO मसूरी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त रोडवेज बस में 42 लोग सवार थे, जोकि मसूरी से देहरादून की ओर आ रहे थे कि अचानक ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित होने से बस पलट कर नीचे खाई में गिर गयी।
बस में सवार लोगों में से 19 लोग घायल हुए है जिन्हें ITBP, स्थानीय पुलिस व SDRF टीम द्वारा बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, अन्य लोग सकुशल व सुरक्षित है।
तत्पश्चात SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर बस के आसपास किसी अन्य घायल के होने के दृष्टिगत गहन सर्च करते हुए प्राप्त आवश्यक समान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
- डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश
जिलाधिकारी सोनिका दून अस्पताल पहुंचीं। जहां उन्होंने दो की मौत की पुष्टि की। वहीं उन्होंने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि सात घायलों को मैक्स अस्पताल ले जाया गया था। जिनमें से दो कि रास्ते में ही मौत हो गई। पांच का इलाज चल रहा है। इनमें से तीन बिल्कुल ठीक है और दो का सिटी स्कैन कराया जा रहा है। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं दो घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत सामान्य बनी है। कुछ घायल मसूरी अस्पताल में बताए गए हैं। जिनमें से 14 को दून लाया गया। हादसा रविवार को दोपहर 12 बजे बाद हुआ।