उत्तराखंड- श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट , चारधाम यात्रा का हुआ शुभारंभ

ख़बर शेयर करें –

देहरादून। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत श्रीगणेश हो गया है। शनिवार को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत हवन, पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चरण एवं धार्मिक रीति-रिवाज साथ खोले गए।

गंगोत्री के कपाट दोपहर 12: 35 बजे खुले गए तथा यमुनोत्री के कपाट दोपहर 12.41 बजे खोले गए। गंगोत्री धाम की पूजा में खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संकल्प लिया। जबकि यमुनोत्री धाम में उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार शामिल हुई। शनिवार को गंगोत्री धाम में करीब 8 हजार और यमुनोत्री धाम में करीब 5 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

गंगोत्री धाम के कपाट खुले
बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु कपाट खोलने मुहूर्त के समय गंगोत्री धाम पहुंचे। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply